
सूत्रों के मुताबिक मुम्बई पुलिस की स्पेशल सेल ने राज्यसरकार को जो रिपोर्ट दी है उसमे जाकिर नाइक को विदेशों से बड़े पैमाने पर पैसे आए हैं। इसमें ज्यादातर पैसे तीन देशों से आये हैं और ये पैसे ज़ाकिर नाइक परिवार के 5 अकाउंट में ट्रांसफर हुए हैं। अभी तक की जाँच में मनी ट्रेल का तो पता चला है लेकिन ये पता नहीं चला है की पैसे कहाँ और किसलिए खर्च किये गए।
हैरानी की बात है की ये पैसे ज़ाकिर की एनजीओ आईआरएफ के अकाउंट में न आकर ज़ाकिर के पर्सनल अकॉउंट में आए हैं अब पुलिस ज़ाकिर और आईआरएफ के अकॉउंट ट्रांजक्शन की भी जाँच कर रही है।