Breaking News: 15 अगस्त को सिनेमाघरों में अक्षय की फिल्म ‘रुस्तम’ Free में दिखाई जाएगी

15 अगस्त को खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की रोमांटिक थ्रिलर ‘रुस्तम’ सिनेमाघरों में लग रही है। स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर अक्षय ने यूपी की राजधानी लखनऊ में अपने फैन्स के लिए कुछ स्पेशल करने का सोचा है। उन्होंने लखनऊ में 15 अगस्त पर फिल्म ‘रुस्तम’ की फ्री स्क्रीनिंग रखी है। कुछ सिनेमाघरों में इसके लिए बातचीत चल रही है। इसके साथ ही खबर ये भी है कि और शहरों में भी शायद फ्री स्क्रीनिंग दिखाई जाए। इससे पहले अक्षय की देशभक्ति पर आई फिल्म एयरलिफ्त ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। फिल्म ने बॉक्स आफिस पर अच्छा कारोबार किया था।

बता दें कि अक्षय कुमार की ‘रुस्तम’ इन दिनों हर तरफ छाई हुई है। बॉलीवुड दबंग सलमान खान और सुपस्टार रजनीकांत ने भी इसे देखने के लिए लोगों से अपील की है। सलमान ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों से ‘रुस्तम’ देखने को कहा था। उन्होंने एक वीडियो में कहा था कि हमारे फिल्म उद्योग के रुस्तम-ए-हिंद की फिल्म आ रही है, नाम है, ‘रुस्तम’। 12 अगस्त को जाकर देखिए, अक्षय कुमार की फिल्म ‘रुस्तम’।

भारतीय नौसेना अधिकारी की असल जिंदगी पर आधारित है रुस्तम

‘रुस्तम’ एक भारतीय नौसेना अधिकारी कमांडर के.एम नानावती की असल जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म के जरिए अक्षय और निर्देशक नीरज पांडे एक बार फिर साथ आए हैं। वे इससे पहले 2015 में आई फिल्म ‘बेबी’ में काम कर चुके हैं। नीरज इस फिल्म के सह-निर्माता भी हैं। संतोष थंडियिल ने इस फिल्म का छायांकन किया है, जबकि इसका निर्देशन नवोदित टीनू सुरेश देसाई ने किया है।