Showing posts with label बॉलीवुड. Show all posts
Showing posts with label बॉलीवुड. Show all posts

बॉलीवुड को लगा हॉलीवुड का चस्का, अब बोमन ईरानी भी चले

प्रियंका चोपड़ा, इरफान खान, अनुपम खेर और दीपिका पादुकोण जैसे कई भारतीय कलाकारों ने हॉलीवुड का रुख किया है। लेकिन एक्टर बोमन ईरानी का कहना है कि वह हॉलीवुड का रुख तभी करेंगे, जब उन्हें किसी प्रभावशाली भूमिका का प्रस्ताव मिलेगा।

बोमन ने कहा, “अगर कोई प्रभावशाली भूमिका मिलेगी, तो मैं जरूर करूंगा (हॉलीवुड में काम)। किसी भी कलाकार को विभिन्न माध्यमों, विभिन्न प्रकार की अभिनय शैलियों और अभिनय की अलग दुनिया में प्रयोग करना पसंद होता है।”

बोमन ईरानी ने बताया
उन्होंने कहा, “अगर कोई प्रभावशाली प्रस्ताव मिलेगा तो जरूर करूंगा। अगर नहीं तो मैं जो कर रहा हूं, उसी में संतुष्ट हूं। ”

यह भी पढ़ें; किसी को बिना बताये ही माइली सायरस ने कर ली शादी, यहाँ मना सकती हैं हनीमून

बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बोमन ने कहा, “तीन फिल्मों के प्रस्ताव हैं, लेकिन अभी मैंने उनके लिए हां नहीं की है। इसलिए उनके बारे में बात करना मूर्खता होगी..आपको उनके बारे में जल्द ही पता चल जाएगा।”

शाहरुख के इस खास अंदाज की दीवानी हैं आलिया

एक्ट्रेस आलिया भट्ट सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘डियर जिंदगी’ में काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। आलिया ने उनके पेशवराना अंदाज की भी प्रशंसा की। आलिया ने कहा, “शाहरुख खान के साथ काम करना बेहद अद्भुत रहा। उनके साथ काम करना अच्छा अनुभव रहा। वह बेहद पेशेवर हैं।”

आलिया भट्ट की फिल्में
‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’, ‘2 स्टेट्स’ और ‘उड़ता पंजाब’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय कर प्रशंसा पाने वाली आलिया, शाहरुख के साथ पहली बार ‘डियर जिंदगी’ में नजर आएंगी।

आलिया ने कहा, “मैं एक कलाकार के तौर पर उनके काम की प्रशंसक हूं। उनके साथ काम करना शानदार है।”

फिल्म 25 नवंबर को रिलीज की जाएगी। हालांकि फिल्म की कहानी के बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है।

पहली बार रैंप पर बेबी बंप के साथ नज़र आईं बेबो

करीना कपूर खान बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस में से एक हैं. करीना ने अपनी एक्टिंग के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपना जलवा बरकरार रखा है. भले ही उन्होंने हॉलीवुड में फिल्म न की हो लेकिन उनका नाम और काम जगजाहिर है. प्रेग्नेंट करीना ने ‘लैक्मे फैशन वीक’ के फिनाले में रैंप पर वॉक किया. इसके साथ ही वह इंडिया की  पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस बन गईं, जिन्होंने ‘बेबी बंप’ के साथ रैंप पर वॉक किया हो.

यह भी पढ़ें; कमाल है… इस एक्ट्रेस को नहीं पसंद मेकअप !

करीना ने फेमस डिज़ाइनर सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन का लहंगा पहनकर रैंप पर वॉक किया. लैक्मे फैशन वीक के विंटर फेस्टिव 2016 का समापन हो गया.

करीना ने ग्रे कलर का लहंगा पहना था जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

करीना की बहन करिश्मा कपूर और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, बिपाशा बसु भी वहां मौजूद थीं.

करीना कपूर हुई भावुक
करीना रैंप पर पहुंचने पर इमोशनल हो गईं. उन्होंने कहा कि ये लम्हा उनके लिए काफी यादगार रहेगा क्योंकि वह इस बार बेबी बंप के साथ वॉक कर रही हैं.

करीना ने कहा कि यह सिर्फ मेरे लिए नहीं बल्कि मेरे बच्चे के लिए भी बहुत स्पेशल है. करीना ने कहा, ‘मैंने कभी भी सब्यसाची के लिए रैंप पर वॉक नहीं किया और न कोई फिल्म की है. लेकिन ये बेहद खास है. यह मोमेंट जरुर इतिहास रचेगा. यह सब बहुत इम्पोर्टेन्ट है मैं चाहती हूं कि सभी इसे एन्जॉय करें.’

इन दिनों करीना प्रेग्नेंसी में भी काम करने की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं. करीना प्रेग्नेंसी के दौरान भी काम कर रही हैं. करीना ने बताया कि उन्हें अपने काम से बेहद प्यार है और वह मरते दम तक काम करती रहेंगी.

काम न आई दबंगई, बहन के घर पड़ा डाका

सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान के बांद्रा स्थित घर में चोरी की घटना सामने आई है.

अर्पिता के घर लगभग 3.25 लाख की चोरी की हुई है.

जिसमें कैश और ज्वेलरी शामिल है.

अर्पिता ने खार पुलिस स्टेशन में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है.

दरअसल अर्पिता और आयुष कुछ दिनों के लिए छुट्टियाँ मनाने के लिए बाहर गए हुए थे. जब दोनों वापस आए तो उन्हें घर में हुई चोरी का पता चला.

सुपरस्टार सलमान और अर्पिता

चोरी का शक घर की नौकरानी पर है जो उनके घर की देखभाल करती थी. नौकरानी का नाम अफसा है और वह बीती 30 जुलाई से घर नहीं आई.

पुलिस के मुताबिक अर्पिता के घर से 2.25 लाख कैश और कुछ गहने और अर्पिता के डिजाइनयर कपड़े भी चोरी किए गए हैं. पुलिस ने नौकरानी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 381 के तहत दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि अफसा करीब डेढ़ साल से अर्पिता के घर पर काम कर रही थी. अफसा ही पूरे घर का काम देखती थी.

चोरी की ट्यूबलाइट जला रहे हैं सलमान खान

सुपरस्टार सलमान खान कभी अपने विवादों से तो कभी अपनी फिल्मों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं।

सलमान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की वजह से चर्चा का विषय बने हुए हैं।

लेकिन सलमान और निर्देशक कबीर खान की ईद 2017 में रिलीज़ होने वाली फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ चोरी की है।

इस फिल्म पर हॉलीवुड की फिल्म ‘लिटल बॉय’ से कॉपी करने का आरोप लगाया गया है।

खबरों के मुताबिक इन दोनों फिल्मों की कहानी बिल्कुल एक जैसी  है, बस कैरेक्टर को थोड़ा बदला गया है।

जहां ‘लिटल बॉय’ बाप और बेटे के रिलेशन पर आधारित है, वहीं ‘ट्यूबलाइट’ दो भाईयों के रिलेशन पर बताई जा रही है।

‘ट्यूबलाइट’ में सलमान खान के रील लाइफ भाई का रोल उनके रियल लाइफ भाई सोहेल खान करते नज़र आएंगे।

सलमान खान की ट्यूबलाइट में चाईनीज़ एक्ट्रेस ज़ू ज़ू भी काम कर रही हैं, जिसकी वजह से यह फिल्म चर्चा का विषय बनी हुई है।

बता दें की सलमान खान और निर्देशक कबीर खान की जोड़ी को बॉलीवुड में हिट माना जाता है.

यह तीसरी बार होगा जब ये जोड़ी साथ में आ रही है।

इससे पहले दोनो डायरेक्टर-एक्टर जोड़ी फिल्म ‘एक था टाईगर’ और ’बजरंगी भाईजान’ जैसी सूपरहिट फिल्मों में साथ आ चुके हैं।

सलमान खान और कबीर खान
कबीर खान बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान के लिए मशहूर हैं, कहा जाता है की कबीर सिर्फ ओरिजनल स्टोरी पर ही काम करते है और कभी किसी और का काम नही चुराते हैं।

अब उन पर इस तरह का इल्ज़ाम लगना एक गंभीर विषय है।

सलमान खान की फिल्में अक्सर विवादों में रहती हैं, हाल ही में रिलीज़ हुई ‘सुल्तान’ भी तब विवादो में आ गई थी जब बिहार के साबिर अंसारी नाम के एक शख्स ने सलमान पर उनकी कहानी को चुरा कर सुल्तान बनाने का आरोप लगाया था।

अंसारी ने इल्ज़ाम लगाया था की उन्होने सलमान को 2010 में सुल्तान की कहानी सुनाई थी और सलमान ने उन्हे पैसे देने का वादा किया था।

अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘शिवाय’ का ट्रेलर रिलीज

अजय देवगन की आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘शिवाय’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर देखकर ऐसा लगता है कि फिल्म एक्शन्स सीन्स से भरपूर होगी। फिल्म की शूटिंग बुल्गारिया के बाल्कन पहाड़ों के दर्शनीय स्थलों, उत्तराखंड और हैदराबाद में हुई है।

दर्शकों को फिल्म में मनोहर प्राकृतिक दृश्य देखने को मिलेंगे। अजय ने ट्वीट कर ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी। उन्होनें ट्विटर पर लिखा, ‘ना आदि ना अंत है उसका, वो सबका ना इनका उनका, वही शून्य है वही इकाय, जिसके भीतर बसा शिवाय।’

फिल्म में अजय देवगन भगवान शिव से प्रेरित एक संरक्षक, पालक और विनाशक की भूमिका में नज़र आएंगे।

अजय द्वारा निर्देशित एक्शन फिल्म में सायशा सहगल भी प्रमुख भूमिका में हैं। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म से पोलैंड की अभिनेत्री एरिका बॉलीवुड में अपना कदम रखेंगी।

यह फिल्म दिवाली के मौके पर 28 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर-