Showing posts with label अपराध. Show all posts
Showing posts with label अपराध. Show all posts

कारोबारी की पत्नी को नौकर ने बेरहमी से मारा, मेड पर भी हमला

हल्द्वानी के पॉश इलाके हीरानगर में शुक्रवार को दिनदहाड़े प्रमुख दवा व्यवसायी पंकज कंसल की पत्नी की उन्हीं के नौकर ने चाकू और बेसबॉल बैट से हत्या कर दी। इससे पूर्व नौकर ने किचन में काम कर रही नौकरानी पर भी चाकू और सरिया से वार किया।
नौकरानी के चिल्लाने की आवाज सुनकर ही दवा व्यवसायी की पत्नी उसे बचाने पहुंची थीं। हमले में नौकरानी का हाथ टूट गया। वारदात के बाद हत्यारोपी छत के रास्ते भाग गया। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई है। नौकरानी के मुताबिक आरोपी नौकर उसके पर्स से 10 हजार रुपये लेकर फरार हुआ है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। व्यवसायी की पत्नी की मौत के शोक में बाजार में दवा की दुकानें बंद रहीं।

हीरानगर निवासी दवा व्यवसायी पंकज कंसल शुक्रवार सुबह रोज की तरह महिला अस्पताल के सामने अपने मेडिकल स्टोर चले गए। बेटा प्रकस कंसल दुर्गा सिटी सेंटर स्थित अपने प्रतिष्ठान पर चला गया और उनकी 11वीं में पढ़ने वाली बेटी स्कूल चली गई। घर में पंकज की पत्नी उमा कंसल (46), नौकरानी रीना (40) और नौकर संतोष (26) मौजूद थे।

करीब 10:30 बजे नौकरानी किचन में खाना बना रही थी तभी संतोष ने नौकरानी रीना पर चाकू और सरिया से हमला कर दिया। बचाव में रीना का हाथ टूट गया और अन्य जगहों पर भी चोट आई। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची उमा कंसल ने बीच-बचाव का प्रयास किया।

नौकरानी संतोष के चंगुल से छूटकर बाथरूम में जा छिपी। इस बीच, उमा ने बेटे को फोन कर घटना की जानकारी देने लगी।

उमा को फोन करता देख संतोष ने चाकू और बेसबॉल के बैट से उमा पर ही हमला शुरू कर दिया, जिससे उमा बेहोश होकर गिर पड़ीं। इस दौरान संतोष नौकरानी रीना के पर्स से 10 हजार रुपये लेकर छत के रास्ते फरार हो गया। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर व्यवसायी का पुत्र और दुकान के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उस समय मकान के दरवाजे अंदर से बंद थे। किसी प्रकार व्यवसायी के कर्मचारी रोशनदान के रास्ते अंदर घुसे और दरवाजा खोला।

गंभीर रूप से घायल उमा को नवाबी रोड स्थित अग्रवाल क्लीनिक ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों ने उन्हें बृजलाल अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन सिर से अधिक खून बहने से उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी जसवंत सिंह चौहान, कोतवाल आरएस मेहता सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बेसबाल बैट को छत से बरामद किया। पुलिस आरोपी नौकर की तलाश कर रही है। इधर, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पूछताछ में पता चला कि मुक्तेश्वर के भ्याल गांव का रहने वाला नौकर संतोष व्यवसायी के घर चार सालों से, जबकि नौकरानी करीब 20 वर्ष काम कर रही थी।

एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि हत्यारोपी नौकर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई है। पुलिस को जांच के दौरान दवा व्यवसायी पंकज कंसल के घर में नौकर संतोष का मोबाइल मिला है, लेकिन उसमें सिम नहीं है। पुलिस ने नौकरानी से पूछताछ की।

घटना के कारणों को जानने के लिए व्यवसायी के कार्यरत अन्य नौकरों से भी पूछताछ की जा रही है। फरार नौकर संतोष का मामा दिनेश भी व्यवसायी के यहां कार्यरत है। एसपी सिटी इस केस की मॉनीटरिंग खुद कर रहे हैं।

महिला को जबरन मुस्लिम बनाया, फिर 5 साल तक सैंकड़ों लड़कों ने किया रेप

यही नहीं, उसके दोस्‍तों ने जबरदस्‍ती संबंध बनाए। महिला का कहना है, अबतक मेरे साथ कितनी बार कितने लोगों ने रेप किया, मुझे याद नहीं।

मामला उन्‍नाव के अचलगंज थानाक्षेत्र का है। महिला नेहा (बदला नाम) ने कहा, मई 2011 में मेरी शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। वसीम नाम के युवक का मोहल्‍ले के घर में आना जाना था।

वो जब भी आता मुझे घूर-घूर कर देखता। एक दिन मेरी तबियत ठीक नहीं थी, मैं पास में दवा लेने जा रही थी। तभी वसीम आ गया, उसने दवाई दिलाने की बात कही और अपने साथ ले गया। दवाई के नाम पर वह मुझे एक सुनसान जगह ले गया और मेरे सीने पर बंदूक तान दी।

इसके बाद उसने मेरे साथ रेप किया और किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी दी। घटना के बाद से वसीम बार-बार धमकी देकर मुझे अलग अलग जगहों पर बुलाता और मेरे साथ संबंध बनाता। मैं इतनी मजबूर थी कि अपना दर्द किसी से बयां भी नहीं कर सकती थी। मेरे 4 बच्‍चे भी हैं।

4 मई 2016 को वसीम मुझे एक कमरे में ले गया, जहां उसके कुछ दोस्‍त मौजूद थे।  वहां उसने जगरदस्‍ती मेरा धर्मपरिवर्तन कराया और मेरे साथ निकाह कर लिया। 5 साल बाद यह मेरी दूसरी शादी थी। मैं रोती रही, लेकिन वो नहीं माने। वो यहीं नहीं रुके निकाह के बाद वसीम ही नहीं उसके साथियों ने भी मेरे साथ जबरदस्‍ती संबंध बनाए।

इसके बाद तो ये रोज का हो गया था, वसीम के दोस्‍त आते और मेरे साथ संबंध बनाकर चले जाते। मना करने पर मारते-पीटते थे। मैंने भी इसे अपना नसीब मान वसीम के साथ आगे की जिंदगी बिताने का फैसला कर लिया था। मुझे कभी मेरे पहले पति या मां-बाप ने ढूंढ़ने की कोशिश नहीं की।
वसीम मुझे एक कमरे में बंद करके रखता था, इसलिए मैं कभी उस दलदल से नहीं निकल पाई। लेकिन इसी बीच खबर मिली कि वसीम ने चोरी से दूसरी शादी कर ली।

नेहा ने बताया, एसपी को एप्‍लीकेशन देने के बाद मुकदमा तो दर्ज हो गया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। यही नहीं, नेहा का आरोप है कि पुलिस मामले में सुलह करने के लिए कह रही है।  सीओ सीटी राम बरज के अनुसार, एक महिला ने वसीम नाम के युवक पर धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने का आरोप लगाया है।
महिला का कहना है कि वसीम ने चोरी से दूसरी भी शादी कर ली है।  मामले की जांच की जा रही है। 

नाबालिग का अपहरण कर ले गए नेपाल, दरिंदे 23 दिनों तक करते रहे उसके साथ घिनौना काम

बिहार की एक नाबालिग लड़की का दो लोगों ने पहले अपहरण किया और उसे नेपाल ले गए। वहां उन दोनों ने दरिंदों ने उसके साथ 23 दिनों तक लगातार गैंगरेप किया। बिहार पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को नेपाल पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया।

मामला बिहार के सुपौल का है। 4 अगस्त की शाम लड़की बाजार से घर जा रही थी। रास्ते में उसकी साइकिल खराब हो गई तो वो साइकिल लेकर पैदल ही जाने लगी।

बिहार की छात्रा के साथ नेपाल में गैंगरेप

इसी दौरान पीछे से आ रहे दोनों आरोपी लड़की को जबरन बाइक पर बैठाकर भाग गए। अपहरण के बाद आरोपी उसे सुपौल से नेपाल के इटहरी ले गए। वहां उसे 23 दिन तक एक रखकर गैंगरेप किया।

लड़की का अपहरण होने के बाद परिजनों ने केस दर्ज कराया था। सुपौल पुलिस को जांच के दौरान पता चला था कि दोनों आरोपी लड़की को लेकर नेपाल में रह रहे हैं। लड़की की बरामदगी के लिए सुपौल पुलिस ने नेपाल पुलिस से मदद मांगी।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान बलुआ थाना क्षेत्र के अरुण कुमार और वीरपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी संतोष कुमार राम के रूप में की गई है।

बरेली में तीन बहनों की रेप के बाद हत्या, चेहरे पर डाला तेजाब

 बरेली में तीन नाबालिग चचेरी बहनों से बलात्कार के बाद चेहरे पर तेजाब डाल कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है| इनके शव लखनऊ-दिल्ली राजमार्ग संख्या 24 पर हावड़ा नदी के पास अलग-अलग जगहों से बरामद हुए हैं। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है| फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है|

सूचना के अनुसार, सैंजना गांव निवासी बेनी राम की बेटी पिंकी, भाई महेंद्रपाल की बेटी प्रीति और चचेरे भाई ओमकार की बेटी शारदा, शुक्रवार की दोपहर 12 बजे शौच के लिए जंगल की तरफ गईं थीं। शाम हो जाने पर भी जब ये तीनों वापस नहीं आईं तो घरवालों ने पहले तो इनकी तलाश की फिर कोई पता न चलने पर मीरगंज थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी।

पुलिस ने जब इनकी खोजबीन शुरु की तो तीनों लड़कियों के शव मिले। परिजनों का आरोप है की रेप के बाद किशोरियों की पहचान छुपाने के लिए इनके चेहरे पर तेजाब डाल दिया गया और इनकी हत्या कर दी गयी| फिलहाल, पुलिस गांव से गायब एक संदिग्ध युवक से हत्या को जोड़कर जांच कर रही है।

इंसानियत का क़त्ल 5 साल की मासूम से बलात्कार की कोशिश करता कैमरे में क़ैद हुआ 65 साल का शख़्स।

देहरादून . एक मासूम के साथ रेप करने की कोशिश करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसका शर्मनाक पहलू यह है कि मासूम बच्ची के साथ घिनौना काम करने की कोशिश करने वाला बच्ची के दादा की उम्र का है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लोगों ने बताया है कि यह वीडियो देहरादून का है। इस वीडियो को कुछ लोगों ने जंगल में घूमते हुए बनाया है । वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि इन्हें बच्ची के साथ होने वाले गलत काम की भनक लग गई थी और वे उस बूढ़े व्यक्ति का पीछा करते हुए उसके पीछे-पीछे आए थे।

वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि इस बूढ़े वहशी ने बच्ची के कपडे उतारकर उसे जंगल में जमीन पर लिटा रखा है और खुद के भी कपडे उतार दिए हैं। इससे पहले कि यह वहशी अपने घिनौने मकसद में कामयाब होता, वीडियो बनाने वाले लोग उस तक पहुँच गए। वीडियो बनाने वालों ने बूढ़े व्यक्ति की जमकर खातिरदारी भी की।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना देहरादून के क्लेमेंटाउन क्षेत्र में शुक्रवार को घटी थी। यहां नवाबुद्दीन नाम के एक बुजुर्ग दरिन्दे को मासूम से दुराचार की कोशिश करते लोगों ने पकड़ लिया था। उसे पकड़ते वक़्त युवकों ने सबूत इकट्ठा करने के मकसद से पूरी घटना का और इस वहशी दरिन्दे की करतूत को मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया था। यह वीडियो सोशल मीडिया और दूसरी साइट्स पर वायरल हो गया। आरोपी नवाबुद्दीन को शनिवार को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया। देहरादून के एसएसपी ने इस वीडियो के वायरल होने पर नाराजगी जाहिर की है और इसे वायरल करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

लखनऊ से सटे बाराबंकी में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

उत्तर प्रदेश राजधानी से सटे बाराबंकी में पुलिस ने एक गेस्टहाउस में देह व्यापार करने के आरोप में 14 युवक और युवतियों को हिरासत में लिया है। पकडे गये लडकों में पांच बाराबंकी और दो लखनऊ के हैं। सातों लड़कियों को पुलिस ने चेतावनी देकर उनके परिजनो के हवाले कर दिया,जबकि लड़कों जेल भेज दिया है।

गेस्ट हाउस का मैनेजर और मालिक पुलिस छापे की खबर मिलते ही फरार हो गये हैं। बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि मैनेजर और मालिक की लोकेशन ढूढी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।