
फैजाबाद हाइवे पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। राजमार्ग पर एक कार और ट्रक में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार में बैठे सभी आठ लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फैजाबाद हाइवे पर दर्घटना के बाद लगा जाम
सूचना पर एसपी ग्रामीण कुलदीप नारायण, एसओ रौनाही के के गुप्त सहित भारी पुलिस अमला मौके पर पहुंच गया। जेसीबी और कटर के सहारे काफी मशक्कत के बाद कार में से शवों को निकाला जा सका।
हादसे में मरने वाले सभी पुरुष हैं। आजमगढ़ के कप्तानगंज निवासी आठ लोग इनोवा कार यूपी 50 एयू 4779 से लखनऊ जा रहे थे। एसपी ग्रामीण कुलदीप ने बताया कि सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लिया है।