एक आदेश नहीं मिला, वरना Kargil वॉर में खत्म हो जाता पाकिस्तान !

Kargil युद्ध के दौरान अगर इंडियन एयरफोर्स को एक आदेश मिल गया होता तो आज पाकिस्तान का नक्शा बदला हुआ होता, लेकिन वो आदेश नहीं मिला।

भारत और पाकिस्तान के बीच Kargil में हुई जंग का नतीजा पूरी दुनिया को पता है। किस तरह भारतीय सेना ने पाकिस्तानी घुसपैठियों और पाक सेना के जवानों के भारतीय सीमा से बाहर खदेड़ा था। अब करगिल वॉर से संबंधित नया खुलासा हुआ है। समाचार चैनल एनडीटीवी के मुताबिक 1999 में करगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानी सीमा के अंदर घुस कर हवाई हमले की तैयारी कर ली थी।

Kargil युद्ध के वक्त एयरफोर्स ने पाकिस्तान के सारे ठिकानों को अपने निशाने पर ले लिया था, वायुसेना के 16 विमान तैयार खड़े थे। हमले का रूट मैप भी तैयार हो गया था। पायलटों को पर्सनल रिवॉल्वर लोड करने का आदेश दे दिया गया था। पाकिस्तानी करेंसी का इंतजाम भी किया गया था ताकि अगर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़े तो पायलट बचकर निकल सकें। अगर उस वक्त भारत की तरफ से भीषण हमला कर दिया गया होता तो दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध हो सकता था। दोनों देशों के बीच विदेश मंत्री स्तर की बात भी बंद हो गई थी।

भारत की तऱफ से पाक विदेश मंत्री सरताज अजीज को सख्त संदेश दिया गया था। कि अगर युद्ध रोकना है तो Kargil से पाकिस्तानी घुसपैठियों को हटा लिया जाए। इसके अलावा कैप्टन सौरभ कालिया समेथ 6 भारतीय जवानों को प्रताड़ित करने वालों को सजा दी जाए। फिलहाल इस वार्ता के असफल होने के बाद हवाई हमले की तैयारी की गई। तत्कालीन विदेश मंत्री सरताज अजीज के पाकिस्तान लौटते ही हमले की योजना बनाई गई थी।

ये जानकारी एयरफोर्स की 17 स्क्वॉड्रन की डायरी में दर्ज है। इस यूनिट के जिम्मे श्रीनगर एयरफोर्स बेस से मिग 21 को उड़ाना था। इसमें कहा गया है कि हम सारी तैयारियां करके लौट आए। अगली सुबह हमला होना था। 1971 के बाद पहली बार भारतीय एयरफोर्स पाकिस्तान पर हमला करने वाली थी। सुबह साढ़े चार बजे हम तैयार थे पर ऑर्डर नहीं आए। एयरफोर्स 12.30 तक इंतजार करती रही, लेकिन उसके बाद हमले की योजना रद्द कर दी गई। अगर उस वक्त पाकिस्तानी सीमा के अंदर घुस कर हवाई हमला कर दिया गया होता तो आज दुनिया के मानचित्र पर पाकिस्तान का नक्शा कुछ अलग ही होता।